खून में इन्फेक्शन कब होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 09:29

खून को 'जहरीला' बना सकती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 5 सफेद चीजें

Foods to avoid with blood infection: ब्लड ब्लड पॉइजनिंग या सेप्सिस होने पर तुरंत इलाज की जरूरत होती है। किडनी इन्फेक्शन, यूटीआई, निमोनिया या स्किन इन्फेक्शन और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से खून में संक्रमण हो सकता है। इनके अलावा रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें भी हैं, जो खून को गंदा कर सकती हैं।
 
ब्लड पॉइजनिंग (Blood Poisoning) एक गंभीर संक्रमण है। यह तब होता है जब बैक्टीरिया खून में होते हैं। पॉइजनिंग का यह मतलब नहीं है कि खून में जहर होता है। वास्तव में इसे आम भाषा में ब्लड पॉइजनिंग कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इस समस्या को
सेप्टीसीमिया (septicemia) या सेप्सिस (sepsis) कहा जाता है।

सेप्सिस एक गंभीर संक्रमण है। ऐसा माना जाता है कि खून में गंदगी जमा होने से सेप्सिस होने का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। ब्लड ब्लड पॉइजनिंग होने पर तुरंत इलाज की जरूरत होती है। खतरा बढ़ने से पहले इसके जोखिम कारकों और लक्षणों को समझना जरूरी है ताकि समय पर सही इलाज में मदद मिल सके। ठंड लगना, मध्यम या तेज बुखार, कमजोरी, तेजी से सांस लेना, दिल की धड़कन बढ़ना, त्वचा का पीलापन आदि ऐसे कुछ संकेत और लक्षण हैं जिनसे पता चलता है कि आपके खून में इन्फेक्शन हो गया है।

पेट में संक्रमण, किसी कीट के काटने, किसी भी खुले घाव, किडनी इन्फेक्शन, यूटीआई, निमोनिया या स्किन इन्फेक्शन और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से खून में संक्रमण हो सकता है। इनके अलावा रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें भी हैं, जो खून को गंदा कर सकती हैं और इनके नियमित सेवन से आपको न केवल ब्लड पॉइजनिंग बल्कि ब्लड प्रेशर और अन्य खून की समस्याओं का खतरा हो सकता है।
मक्खन
मक्खन में फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि यह खून और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। यह एलडीएल 'खराब' कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
डेयरी उत्पाद
एनसीबीआई पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, डेयरी उत्पादों में फैट के मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से इनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का ज्यादा जोखिम होता है। साथ ही यह खून को प्रभावित कर सकते हैं।
नमक
नमक के अधिक सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर बल्कि किडनी और दिल से जुड़े रोगों का भी खतरा बढ़ सकता है। सोडियम का अधिक सेवन खून से जुड़े रोगों के जोखिम का बढ़ा सकता है। नमक को शरीर में पानी बढ़ाने के लिए जाना जाता है, इससे खून की नसों पर दबाव बनता है।
चीनी
चीनी की अधिक सेवन से ब्लड शुगर का खतरा बढ़ सकता है। इस एआप्को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर के जरूरी अंगों को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, दृष्टि समस्याओं और तंत्रिका समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
मैदा
मैदा और इससे बनने वाली चीजों के अत्यधिक सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। यह खून में ग्लूकोज बढ़ाता है, जिससे केमिकल रिएक्शन होता है और इसकी वजह से खून के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info